प्रदेश में 2 दिन बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग दर्रा में बर्फबारी होने से चंद्राघाटी में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। लाहौल की चंद्राघाटी के कोकसर में शुक्रवार रात को ताजा बर्फबारी हुई है। कुंजुम दर्रा में भी ताजा हिमपात हुआ है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मौसम के रुख में बदलाव आने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने 7 और 8 नवंबर को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।
7 नवंबर को प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी, जबकि 8 नंवबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group