Loading...

यमुना नदी का सीना छलनी करने में जुटे अन्य राज्यों के वाहनों को किया जब्त, लगाया जुर्माना…

PRIYANKA THAKUR • 14 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / पांवटा साहिब

वन विभाग की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए रामपुर घाट और भूरपुर क्षेत्रों में खनन करने में जुटे बाहरी राज्यों के वाहनों को पकड़ा है। टीम ने दो ट्रकों सहित एक वाहन को कब्जे में लेकर चालको पर जुर्माना लगाया है। जानकारी के मुताबिक पांवटा वन टीम के वनखंड अधिकारी पेट्रोलिंग पर थे।

इस बीच रामपुरघाट क्षेत्र में पेट्रोलिंग टीम ने दो ट्रकों को अवैध रूप से नदी मार्ग का प्रयोग करने पर जब्त किया। जब्त ट्रक चालकों से वन क्षेत्र में अवैध ट्रेसपास पर जुर्माना वसूला गया। साथ ही भूपपुर क्षेत्र में भी टीम ने नदी मार्ग से खनन सामग्री ढोते हुए एक वाहन को जब्त कर जुर्माना राशि वसूली।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने बताया कि वन टीम ने रामपुरघाट और भूपपुर क्षेत्रों में तीन वाहनों को अवैध रुप से नदी रास्ते का प्रयोग करने पर 55,000 रुपये जुर्माना लगाया है।