यमुना नदी में अवैध खनन करते पकड़े ट्रैक्टर, वसूला जुर्माना
HNN / पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में इन दिनों वन विभाग की टीम अवैध खनन करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। वन विभाग द्वारा मंगलवार को भी अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही की गई। विभाग ने यमुना नदी क्षेत्र में अवैध खनन करते दो ट्रैक्टरों को पकड़ा और उनका चालान कर उन पर जुर्माना लगाया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को विभाग को अवैध खनन की सूचना मिली। जिसके बाद विभाग ने एक टीम का गठन किया और यमुना नदी में छापेमारी की। इस दौरान दो ट्रैक्टर अवैध खनन में जुटे हुए थे। टीम ने दोनों ट्रैक्टर संचालको को पकड़ा और उन पर 30,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
उधर, डीएफओ पांवटा साहिब सौरभ जाखड़ ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।