Loading...

यहां बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग, इतनी ऊंचाई पर होगा निर्माण…..

Ankita • 27 Jul 2024 • 1 Min Read

दुनिया की सबसे ऊंची शिंकुन ला सुरंग लद्दाख के कारगिल में बनेगी। शिंकुन ला सुरंग परियोजना में 4.1 किलोमीटर लंबी दोहरी-ट्यूब सुरंग शामिल है। शिंकुन ला सुरंग का निर्माण निमू-पदुम-दारचा रोड पर लगभग 15,800 फुट की ऊंचाई पर किया जाएगा। इसका निर्माण लेह के क्षेत्र को हर मौसम में कनेक्टिविटी की सुविधा देने के लिए किया जा रहा है।

जब इस सुरंग परियोजना का कार्य पूरा हो जाएगा तो शिंकुन ला सुरंग दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी। जानकारी के मुताबिक, शिंकुन ला सुरंग आम लोगों को तो फायदा पहुंचाएगी ही। इसके साथ ही ये सुरंग भारतीय सेना व सशस्त्र बलों को उपकरणों की तेज एवं कुशल आवाजाही में फायदा पहुंचाएगी।

यह सुरंग न केवल एलएसी तक हमारे सशस्त्र बलों और उपकरणों की तेज और कुशल आवाजाही सुनिश्चित करेगी, बल्कि चीन के किसी भी नापाक हरकत को मुंहतोड़ जवाव देने में भारतीय सेना की मदद करेगी। शुक्रवार को कारगिल पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने सुरंग बनाने के लिए पहला विस्फोट किया।