यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों की खैर नहीं, हाई रिजॉल्यूशन कैमरा से…..

Those-who-disobey-the-traff.jpg

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे सड़क हादसे ना जाने अब तक कितने घरों को उजाड़ चुके हैं। कभी तेज रफ्तारी, कभी सड़कों पर घूमता बेसहारा गोवंश, सड़कों पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढे, ड्रिंक एंड ड्राइविंग और अन्य कारणों के चलते लोग आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। हालांकि प्रदेश में लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है और लोगों सहित वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है।

बावजूद इसके लोग यातायात नियमों की जमकर उल्लंघन करते हैं जिससे वह न केवल खुद बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डालते हैं। इसी के चलते पुलिस ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर नकेल कसने के लिए एक नई योजना बनाई है। शिमला स्थित रामपुर पुलिस ने एनएच-5 पर हाई रेजोल्यूशन कैमरा स्थापित कर लिया है। इस कैमरे की मदद से पुलिस ऐसे वाहन चालकों को पकड़ेगी जोकि ओवर स्पीड में वाहन चलाएंगे।

यह हाई रिजॉल्यूशन कैमरा वाहनों की गति पर 24 घंटे नजर बनाए रखेगा। वहीं, इस कैमरे की मदद से नियम दरकिनार करने वाले चालकों का ऑनलाइन चालान भी कटेगा। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि अब हाई रेजोल्यूशन कैमरे की सहायता से तेज रफ्तार वाहन चालकों पर नकेल कसी जाएगी।