यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
HNN / काँगड़ा
जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें नियमों का पाठ पढ़ाया। बता दें कि अक्तूबर माह से लेकर अब तक पुलिस ने 1100 चालान काट कर मौके पर जुर्माना वसूला हैं। यातायात नियमों की अवहेलना के अतिरिक्त अवैध खनन करने वालों पर भी शिकंजा कसते हुए उनके चालान काटे गए हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे पेश आ रहे हैं। ज्यादातर हादसे तेज रफ्तार और नशे में धुत होने के चलते पेश आते हैं। ऐसे में वाहन चालक न केवल अपनी जान जोखिम में डालते हैं बल्कि राहगीरों को भी नुक्सान पहुंचाते हैं। जिसके चलते जिला पुलिस रोज नाकाबंदी कर बिगड़ेल वाहन चालकों पर शिकंजा कस रही है।