Loading...

युवक का अपहरण कर मारपीट, वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर किया अपलोड

Shailesh Saini • 13 Jun 2026 • 1 Min Read

माजरा थाना में तीन युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

माजरा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ कथित रूप से अपहरण, मारपीट, लूटपाट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में शमशेर खान निवासी सैनवाला मुबारिकपुर ने बताया कि 9 जून को रसीद निवासी सैनवाला, मोंटी निवासी रामपुरघाट और एक अन्य युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि तीनों उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर पुरुवाला ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने मारपीट की वीडियो भी बनाई और उस पर गाना लगाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। इसके अलावा उसकी जेब से पांच हजार रुपये और दो मोबाइल फोन भी छीन लिए गए तथा जान से मारने की धमकी दी गई।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जिला पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

Related Topics: