युवक का रास्ता रोक छीनी मोटरसाइकिल की चाबी, मामला दर्ज
HNN/ ऊना
जिला ऊना के मैहतपुर में एक युवक से मोटर साइकिल छीनने की वारदात पेश आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 504 व 34 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रद्युमन पुत्र रामेश्वर निवासी बसदेहड़ा मोटर साइकिल पर अपनी बहन से मिलने मेहतपुर पहुंचा था। तो वहीं इस दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने प्रद्युमन का रास्ता रोक उसकी मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली।
जिसके बाद युवकों ने मोटर साइकिल की चाबी लेकर प्रद्युमन से कहा कि देहलां आकर मोटरसाइकिल की चाबी ले जाना। जैसे ही वह अपने दोस्त के साथ अपनी मोटरसाइकिल की चाबी लेने देहलां पहुंचा तो दोनों युवकों ने पीड़ित और उसके दोस्त से गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और उसके बाद दोनों से मारपीट भी कर डाली। पीड़ित ने इस बाबत मेहतपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अर्जित सेन ठाकुर कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।