युवक ने कॉलेज की छात्रा को दी एसिड अटैक की धमकी, मामला दर्ज

By Ankita Published: 18 Jun 2023, 10:56 AM | Updated: 18 Jun 2023, 10:56 AM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल अंब के तहत पड़ते एक कॉलेज की छात्रा पर एक युवक द्वारा एसिड अटैक करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्रा ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा ने बताया कि पिछले एक महीने से जब मैंने इससे बात की, तो मेरे सहपाठियों को फोन करके तंग करता है। गत दिन जब उससे बात करने से मना किया, तो कॉलेज के मेन गेट पर आकर मुझे फिर फोन किया और फिर मुझे धमकाया।

जब मैं मेन गेट पर गई, तो इसने मुझसे बदतमीजी और छीना झपटी की और मेरी मेरा फोन छीनकर भाग गया। छात्रा ने बताया कि संघनई का युवक स्कूल टाइम से फॉलो करता है और बार-बार फोन करके बात करने की जबरदस्ती करता है। बात न करने पर मार देने और एसिड अटैक करने की धमकी देता है।

डर एवं पढ़ाई छूट जाने के डर से युवक से मिलने भी चली जाती थी, जहां मुझे ब्लैकमेल कर मुझसे पैसे मांगता है। छात्रा का आरोप है कि ये मुझे और मेरे परिवार को मारने की धमकियां देता है। मामले की पुष्टि डीएसपी अंब वसूधा सूद ने की है।

Tags: