युवक ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
HNN/ मंडी
जिला मंडी धर्मपुर पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं पीड़ित नाबालिग लड़की के परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। 14 जुलाई को उनके बच्चे व वह अलग कमरे में सोये थे। उनकी बड़ी बेटी अलग कमरे में अकेली सोई थी। सुबह साढ़े पांच बजे पिता उठकर बेटी के कमरे में पहुंचा। इस दौरान एक लड़का बेटी के बेड के नीचे छिपकर बैठा था। इस दौरान जब बेटी से पूछताछ की गई तो बताया कि उक्त युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी कुलदीप कुमार ने की है।