Loading...

युवक ने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर….

Ankita • 23 May 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा के सलूणी उपमंडल में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला संज्ञान में आया है। बता दें युवक ने शादी का झांसा देकर अपने दोस्त के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही भी आरोपियों ने नाबालिग का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया है।

वहीं पीड़िता नाबालिग लड़की ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में नाबालिग लड़की ने बताया कि वह नौंवी कक्षा की छात्रा है। उसने बताया कि फेसबुक के माध्यम से वह आरोपी के संपर्क में आई। इसी दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। मोबाइल पर बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे शादी की बात कही।

करीब दो-तीन माह पहले आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात न करने की सूरत में आरोपी उसके घर पहुंचने और परिवार को जाने से मारने की धमकी देने लगा। उसकी धमकियों से वह डर गई और उससे मिलने पहुंच गई। युवक उसे कार में बिठाकर ले गया।

कार में एक ओर युवक भी सवार था। पीड़िता का कहना है कि इन दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि एक आरोपी नाबालिग भी हैं लिहाजा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।