Loading...

पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, युवती की हत्या कर हुआ था फरार

Ankita • 27 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल अंब के घेवट बेहड़ में युवती की मौत मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस ने जग्गी निवासी तलवान को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले उपमंडल अंब के स्थानीय लोगों को घेवट बेहड़ में जालंधर के फिल्लौर की रहने वाली बलजीत कौर (21) का शव मिला था।

घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। जग्गी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उससे सारी वारदात की पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी बलजीत कौर के साथ 2 माह पहले ही जान पहचान हुई थी। जिसके बाद जग्गी ने बलजीत कौर को फगवाड़ा में मिलने के लिए बुलाया।

जहां आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बलजीत कौर जग्गी से 4 लाख रुपए मांगने की जिद कर रही थी। जिससे तंग आकर जग्गी और उसके दोस्त वरुण ने उसकी हत्या करने के लिए साजिश रची और उसे हिमाचल ले आए। जहां दोनों ने उसकी गला घोट कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि वह जल्द ही दूसरे आरोपी को हिरासत में लेगी