युवती ने पुलिस कर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
HNN/मंडी
जिला मंडी में एक युवती ने पुलिस कर्मी पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि पुलिस विभाग में कार्यरत थुनाग क्षेत्र से संबंध रखने वाले पुलिस कर्मी के साथ पिछले पांच सालों से उसकी जान-पहचान है।
इसी बीच पुलिस कर्मी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने बताया कि जब शादी की बात आई तो उसने युवती को छोड़ दिया। जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
डीएसपी करसोग तिरुमल राजू साई दत्तात्रेय वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।