युवती पर दराट से हमला करने वाले आरोपी को मिला इतने दिन का रिमांड….
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के पालमपुर में युवती पर दराट से हमला करने वाले आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। हमले से घायल हुई युवती का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत में हलका सुधार देखने को मिला है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे अदालत ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं, अस्पताल से आई मेडिकल रिपोर्ट में आरोपी युवक की ओर से किसी तरह के नशे के सेवन की पुष्टि नहीं हुई है।
मामले को देख एसपी कांगड़ा ने भी रात को पालमपुर पुलिस थाने का दौरा किया था और मामले की सारी जानकारी ली थी। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
