युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, कैंपस इंटरव्यू में लें भाग..
HNN/ बिलासपुर
एसबीआई इंश्योरेंस लिमिटेड बिलासपुर द्वारा एजेंसी मैनेजर के 12 पदों के लिए 20 जनवरी को एसबीआई इंश्योरेंस लिमिटेड कार्यालय शाॅप न. 17-18 बी, कोर्ट रोड मेन मार्किट बिलासपुर में 10.30 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी आज जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मैहता ने दी।
उन्होंने बताया कि एजेंसी मैनेजर पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन पास होना चाहिए तथा आयु सीमा 20 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और 2 वर्ष का सेल्स का अनुभव होना आवश्यक है। भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जायेगी तथा इनके लिए अनुभव की अनिवार्यता नहीं होगीं।
मैहता ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड के डिवीजनल मैनेजर के दूरभाष न 9987060918 पर सम्पर्क कर सकते हैं।