लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना मजबूत कर रहा एनवाईकेः सत्ती

SAPNA THAKUR | 11 मार्च 2022 at 11:25 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ऊना स्थित राजकीय महाविद्यालय में नेहरु युवा केन्द्र ऊना ने जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष, सतपाल सिंह सत्ती ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि आपके आस-पड़ोस में क्या-क्या गतिविधियां होती है, सरकार क्या-क्या कार्यक्रम चला रही है तथा क्षेत्र में विकास कार्यों पर चर्चा करना।

उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से एनवाईके युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत बना रहा है। देश सर्वप्रथम है तथा राष्ट्र का विकास हम सब का विकास है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने के लिए हजारों नायक शहीद हुए हैं, जिनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। सतपाल सिंह सत्ती ने युवाओं का राष्ट्रहित में कार्य करने का आहवान करते हुए कहा कि युवा इस देश की रीड की हड्डी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

युवाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है, ताकि मजबूत राष्ट्र की नींव रखी जा सके। सत्ती ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के लगभग 623 जिलों में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध के बीच मोदी सरकार ने यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय छात्रों को सकुशल वापिस अपने घर पहुंचाया है और विश्व में भारत की साख को नई ऊंचाई प्रदान की।

इस अवसर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने नेहरू युवा मंडल डूहल भंगवाला, एनवाईके मंडल बुधान, जन चेतना युवक मंडल समलाड़ा, अम्बेडकर युवा क्लब धुसाड़ा, नेहरू युवा क्लब टटेहड़ा, नेहरू युवा क्लब चुरूडु, चिंतूपर्णी विकास समिति अंब, नव न्योति यूथ वेल्फेयर सोसाईटी संतोषगढ़ व एनवाईके अजोली को खेलों की किटें देकर सम्मानित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]