युवा अधिवक्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बलदेव सिंह तोमर से की भेंट
हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाए जाने पर किया आभार व्यक्त
HNN/ पांवटा साहिब
हाटी समुदाय सभी राजनेताओं का और हाटी योद्धाओं का आभारी है, जिन्होंने हाटी समुदाय के हक के लिए लड़ाई लड़ी और सबसे ज्यादा योगदान पूर्व विधायक बलदेव तोमर का रहा है। बता दें आज सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में बलदेव सिंह तोमर के निवास स्थान पर युवा अधिवक्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बलदेव सिंह तोमर से शिष्टाचार भेंट की।
हाटी समुदाय को लोकसभा के बाद राज्यसभा से जनजातीय का दर्जा दिलाए जाने के उपलक्ष पर युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल अधिवक्ता दिनेश सिंह चौहान एवं अधिवक्ता रविंद्र ठाकुर के नेतृत्व में बलदेव सिंह तोमर से मिला। इसके साथ ही उनके इस ऐतिहासिक कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इसके अलावा युवाओं ने तोमर को स्वामी विवेकानंद जी के चित्र से सम्मानित किया। इस प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता सुनील ठाकुर, अधिवक्ता कंवर शर्मा, अधिवक्ता हरीश राणा, सुरेश चौहान, अजय कुमार उपस्थित रहे।