लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन ‘बेहतर भारत की बुनियाद’ बैंगलोर में हुआ आयोजित

Ankita | 29 जुलाई 2023 at 10:02 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हिमाचल सहित देश भर के सभी राज्यों के युवा कांग्रेस नेताओं ने लिया भाग

HNN/ नाहन

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ओपी ठाकुर ने आज प्रेस को जारी बयान में जानकारी देते हुए बताया कि 26 जुलाई से 28 जुलाई 2023 तक युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन “बेहतर भारत की बुनियाद” कर्नाटक राज्य की राजधानी बैंगलोर में आयोजित हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसमें हिमाचल सहित देश भर के सभी राज्यों के युवा कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया। यह अधिवेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी व राष्ट्रीय प्रभारी व एआईसीसी सचिव कृष्णा अल्लावारू के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

ओपी ठाकुर ने कहा की उन्होंने खुद भी 3 तक चले बैंगलोर में राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन कर्नाटक के मुख्य्मंत्री सिद्धाराम्मेया तथा उप मुख्यमंत्री व कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने अधिवेशन का शुभारंभ किया तथा युवाओं को सम्बोधित भी किया।

इसके अलावा राहुल गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेस के जरिये युवाओं से सीधा संवाद किया तथा देश कि राजनीती में युवाओं की भूमिका को लेकर अपनी बात रखी तथा केंद्र की मोदी सरकार की नाकामियों जनता के समक्ष आगे लाने के युवाओं को सचेत किया। ओपी ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस पार्टी के कई राष्ट्रीय नेता व प्रवक्ताओं ने अपने विचार रखे।

राष्ट्रीय अधिवेशन में राजस्थान के युवा नेता सचिन पायलट, एआईसीसी के महासचिव तारिक अनवर, एक्टर सुशांत सिंह, बिहार के प्रभारी महासचिव भक्त चरण दास, ओलम्पिक पदक विजेता बॉक्सर विजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा बराड़, कांग्रेस पार्टी के ट्रेनिंग इंचार्ज सचिन राव, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा, प्रवक्ता अलका लांबा, एनसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कनेहया कुमार, मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा, युवा कांग्रेस संगठन से निकले सांसद एवं विधायको ने भी युवाओं को सम्बोधित किया।

ओपी ठाकुर ने कहा कि तीन दिन चले इस राष्ट्रीय अधिवेशन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं काफ़ी अच्छा मार्गदर्शन मिला है तथा युवा कांग्रेस संगठन देश भर में मजबूत होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]