लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

‘युवा चेंज मेकर’ कार्यक्रम के तहत बंगाणा के युवाओं में दिखा उत्साह, अजय ठाकुर ने किया मार्गदर्शन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 14 फ़रवरी 2026 at 7:30 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बंगाणा में आयोजित ‘युवा चेंज मेकर’ कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अजय ठाकुर ने अभियान की जानकारी देकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का मंच

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उप मंडल बंगाणा क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक नेतृत्व से जोड़ने के उद्देश्य से ‘युवा चेंज मेकर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शिवम इंस्टिट्यूट फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग तथा ओम सांई इंस्टिट्यूट में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर अपना पंजीकरण करवाए।

अजय ठाकुर ने दी अभियान की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय ठाकुर ने उपस्थित युवाओं को ‘युवा चेंज मेकर’ अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पहल युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व विकास और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल अपने व्यक्तिगत विकास तक सीमित न रहें, बल्कि समाज और देश की उन्नति में भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

हमीरपुर सांसद की प्रेरणा से अभियान

यह अभियान हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर की प्रेरणा से संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करना है। अजय ठाकुर ने बताया कि आज का युवा यदि सही दिशा में कार्य करे, तो वह समाज में व्यापक परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने युवाओं को नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, शिक्षा जागरूकता और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

युवाओं ने दिखाई प्रतिबद्धता

कार्यक्रम में युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामाजिक कार्यों में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई। पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान युवाओं को अभियान की संरचना, कार्यप्रणाली और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी गई।

आयोजन में रहा विशेष सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में साहिल बन्याल, शिवम इंस्टीट्यूट के प्रबंधक का विशेष सहयोग रहा। वहीं ममता शर्मा, प्रबंध निदेशक ओम साई इंस्टीट्यूट तथा अक्षय शर्मा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया। सभी अतिथियों ने युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने का संदेश दिया।

नई मिसाल कायम करने का संकल्प

अंत में आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘युवा चेंज मेकर’ कार्यक्रम के माध्यम से बंगाणा क्षेत्र के युवा सामाजिक जागरूकता, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेंगे। कार्यक्रम का समापन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रहित में सतत योगदान के संकल्प के साथ हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]