Loading...

यूएई में डिलीवरी राइडर्स के पदों पर भर्ती, ऊना में 22 नवंबर तक पंजीकरण खुले

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 18 Nov 2025 • 1 Min Read

यूएई में डिलीवरी राइडर्स के पदों के लिए पुरुष अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। 22 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

10वीं पास और बेसिक इंग्लिश आवश्यक
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है और अभ्यर्थियों को बेसिक इंग्लिश का ज्ञान होना चाहिए। आयु सीमा 20 से 37 वर्ष रखी गई है।

सैलरी 2500 एईडी, सप्ताह में छह दिन ड्यूटी
चयनित उम्मीदवारों को 2500 एईडी मासिक वेतन, 10 घंटे ड्यूटी और सप्ताह में छह दिन कार्य करना होगा। रंग दृष्टि-दोष और गर्दन/मुंह पर टैटू मान्य नहीं होंगे।

22 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य
पंजीकरण लिंक जिला रोजगार कार्यालय ऊना के फेसबुक पेज पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।