यूजीसी नेट-2024 के जून सत्र के लिए इस दिन तक करें आवेदन…
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में यूजीसी नेट-2024 के जून सत्र के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। यह आवेदन प्रक्रिया 10 मई तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार यूजीसी नेट-2024 के जून सत्र के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि यह परिक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फैलोशिप दोनों के लिए आयोजित की जाती है।
यूजीसी नेट की परीक्षा वर्ष में 2 बार जून और दिसम्बर माह में आयोजित की जाती है। 4 वर्ष से ग्रैजुएशन कर रहे तथा वे विद्यार्थी जो अपने आखिरी वर्ष में पढ़ रहे हैं, वे भी यूजीसी नेट परीक्षा देने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही इन विद्यार्थियों को यह छूट दी जाएगी कि वे किसी भी विषय में नेट की परीक्षा दे सकते हैं।
हालांकि विद्यार्थियों को वह विषय चुनना आवश्यक होगा, जिसमें वे आगे पीएचडी करना चाहते हैं। यूजीसी नैट की परीक्षा 2 भागों में ली जाती है। यूजीसी नेट पेपर सभी उम्मीदवारों के लिए एक जैसा ही होता है, जबकि दूसरा पेपर उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विषयों पर आधारित होता है। यूजीसी नेट परीक्षा 16 जून से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
बता दें यूजीसी नेट आवेदन शुल्क सामान्य उम्मीदवारों के लिए 1150 रुपए, सामान्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 600 रुपए और एससी/एसटी एवं ट्रांसजैंडर के लिए 325 रुपए है।