यूजी के रिजल्ट को लेकर एनएसयूआई उग्र, कहा- एचपीयू प्रशासन के खिलाफ…
HNN/ नाहन
यूजी के रिजल्ट को लेकर एनएसयूआई उग्र हो गई है। यूजी के रिजल्ट में विभिन्न कॉलेजो के 80 प्रतिशत विद्यार्थियों के फेल होने के बाद एनएसयूआई ने एचपीयू प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दे डाली है। एनएसयूआई प्रदेश सचिव धनवीर सिंह ने प्रेस को बयान जारी करते हुए कहा, हिमाचल प्रदेश विवि ने पिछले कल करीब पांच माह के बाद यूजी का रिजल्ट दिया लेकिन इस परीक्षा में प्रदेश के विभिन्न कॉलेजो के 80 प्रतिशत विद्यार्थी फेल है।
एनएसयूआई प्रदेश सचिव धनवीर सिंह ने एचपीयू प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें जो छात्र पिछली परीक्षा में टॉपर थे वे इस बार सभी विषय में फेल कर दिए गए है। उन्होंने बताया, कई विद्यार्थी को 1-1 या 2-2 नंबर से फेल कर दिया गया है और कई विषय ऐसे है जिसमे विद्यार्थियों को नंबर ही नही मिले है। अगर पूरी तरह से देखा जाए तो छात्रों के आधे अधूरे रिजल्ट विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रस्तुत किए गए है, जिससे कि प्रदेश के सभी छात्रों में रोष का माहौल है।
यदि इस परीक्षा परिणामों को ठीक से नही देखा गया तो आने वाले समय में एनएसयूआई द्वारा प्रदेश के सभी कॉलेज में एचपीयू प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। एनएसयूआई छात्र हित की लड़ाई के लिए सदैव प्रदेश के सभी छात्रों के साथ हमेशा कंधे से कंधे मिलाकर खड़े है।