रजियाणा में उचित मूल्य की दुकान के लिए इस दिन तक करें आवेदन….
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा की ग्राम पंचायत रजियाणा खास वार्ड नं-एक में उचित मूल्य की दुकान का आवंटन किया जाना है। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरूषोत्तम सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले धर्मशाला के दूरभाष नंबर 01892-222877 पर संपर्क कर सकते हैं।