रसोल की पहाड़ी में 13 घंटे बाद मिला लापता चंडीगढ़ का ट्रैकर
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू में रसोल की पहाड़ी में 13 घंटे बाद लापता हुआ ट्रैकर मिल गया है। बता दें ट्रैकर अरूण खरड़ चंडीगढ़ का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, यह ट्रैकर छलाल व रसोल होकर मलाणा ट्रैक पर निकला था।
लेकिन बीच में रास्ता भटकने से लापता हो गया। बुधबार रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली थी। रातभर तलाशी करने के बाद वीरवार सुबह अरूण सुरक्षित मिल गया है।
अब पुलिस ट्रैकर को लेकर कसोल आ रही है। बता दें पुलिस और रेस्क्यू टीम को रसोल की पहाड़ी में सफलता मिली है।