लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रस्सी का फंदा बनाकर भालू का किया शिकार, आरोपी गिरफ्तार

PRIYANKA THAKUR | 29 जनवरी 2023 at 10:18 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

राजधानी शिमला में ननखड़ी रेंज के राय भल्ली में हिमालयन भालू के शिकार का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। साथ ही भालू की खाल और अवशेष भी जब्त किये हैं। जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी कोटगढ़ अजय कुमार को 27 जनवरी को सोशल मीडिया पर काले भालू की खाल और खून से लथपथ हाथ में एक छोटी कुल्हाड़ी लिए आरोपी की तस्वीरें वायरल होने की सूचना मिली।

इतना ही नही उन्हें बताया गया कि भालू को मारने के लिए रस्सी के फंदे का भी इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद वन विभाग ननखड़ी की टीम ने मामले की जाँच की और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसके बाद टीम ने सुनील कुमार निवासी गांव माम चंद, जिला सीकर राजस्थान को हिरासत में लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आरोपी सुनील कुमार की निशानदेही पर वन विभाग की टीम और पुलिस अधिकारियों ने भालू की खाल और अवशेषों को आरोपी के दोस्त दीवान चंद, प्रीतम और अजय के घर के पास एक नाले में रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। जब्त की गई सामग्री को वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया गया है

मामले की पुष्टि रेंज अधिकारी ननखडी राजेश्वर कल्याण ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्य आरोपी की मदद करने वाले अन्य तीन दीवान चंद, प्रीतम और अजय निवासी नेपाल से पूछताछ कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]