राकेश शर्मा को सौंपी राजस्व सेवाएं अधिकारी एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष की कमान
प्रितपाल सिंह को प्रदेश मीडिया एडवाइजर की कमान
HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश राजस्व सेवाएं (राज्य कर एवं आबकारी) नीटिफाइड- 2021 होने के बाद हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग में कार्यरत सहायक आयुक्त, उपायुक्त, संयुक्त आयुक्त एवं अतिरिक्त आयुक्त स्तर के सभी अधिकारियों ने 12 अगस्त को ऊना में सभी अधिकारियों का सम्मेलन बुलाया।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश राजस्व सेवाएं अधिकारी एसोसिएशन का गठन किया। बता दें विभाग में इन अधिकारियों की संख्या 150 है जिनमें से अभी 133 अधिकारी कार्यशील हैं। ऊना में आयोजित प्रथम सम्मेलन में 133 अधिकारियों में से 72 अधिकारी मौजूद रहे व बाकी अधिकतर ने वर्चुअल माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सम्मेलन में सभी मुद्दों पर परिचर्चा व विस्तृत विचार विमर्श किया गया व हिमाचल प्रदेश राजस्व सेवाएं अधिकारी एसोसिएशन के संविधान/उपनियमों को मंजूरी देकर कार्यकारिणी समिति का चयन किया गया। हिमाचल प्रदेश राजस्व सेवाएं अधिकारी एसोसिएशन की राज्य अध्यक्ष की कमान राकेश शर्मा अतिरिक्त आयुक्त को सौंपी गई।
वहीं उज्ज्वल सिंह राणा संयुक्त आयुक्त को कार्यकारी अध्यक्ष चयनित किया गया। डॉक्टर राजीव डोगरा अतिरिक्त आयुक्त को मुख्य सलाहकार चयनित किया गया। हितेश शर्मा अतिरिक्त आयुक्त को चीफ पैट्रन चयनित किया गया। इसके अतिरिक्त सर्व श्री कुलभूषण गौतम संयुक्त आयुक्त , वरूण कटोच उपायुक्त, सुरेन्द्र ठाकुर सहायक आयुक्त को उपाध्यक्ष चयनित किया गया।
विशाल गोयला उपायुक्त को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया। ओम प्रकाश यादव को महासचिव व पूनम ठाकुर को वरिष्ठ संयुक्त सचिव चयनित किया गया। विनोद सिंह डोगरा उपायुक्त को संघ का कोर्डिनेटर चयनित किया गया। प्रीतपाल सिंह उपायुक्त को मीडिया एडवाइजर व ललित पोसवाल सहायक आयुक्त को लीगल एडवाइजर चयनित किया गया।
विपिन पोसवाल सहायक आयुक्त व सुनील शर्मा सहायक आयुक्त को संयुक्त सचिव चयनित किया गया। सर्व विनोद कश्यप संयुक्त आयुक्त, मनोज डोगरा उपायुक्त, शिल्पा कपिल उपायुक्त, सर्व वीरेंद्र दत सहायक आयुक्त, डॉक्टर नवजोत शर्मा सहायक आयुक्त, अनुराग गर्ग सहायक आयुक्त, रविन्द्र कुमार सहायक आयुक्त, कपिल नाथ सहायक आयुक्त, जीवन वत्स सहायक आयुक्त व अंकुर ठाकुर सहायक आयुक्त को कार्यकारिणी का सदस्य चयनित किया गया।
हिमाचल प्रदेश राजस्व सेवाएं अधिकारी एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष राकेश शर्मा व कार्यकारी अध्यक्ष उज्ज्वल सिंह राणा ने कहा कि एसोसिएशन के सभी अधिकारी व स्टाफ राजस्व बढ़ोतरी के लिए दिन-रात रणनीतिक साझेदारी से कार्य करके सरकार द्वारा निर्धारित राजस्व एकत्रीकरण लक्ष्य प्राप्त करने में अवश्य सफल रहेंगे।
एसोसिएशन का शिष्टमंडल विभाग के कमिश्नर डॉक्टर युनस-आईएएस व प्रधान सचिव श्री भरत खेडा-आईएएस की अगुवाई में माननीय मुख्यमंत्री जो विभाग के मिनिस्टर इंचार्ज भी हैं से शिष्टाचार भेंट करेंगे।