लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राजकीय आईटीआई बैजनाथ में इस दिन लगेगा रोजगार मेला…

PARUL | 4 जून 2024 at 10:38 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

राजकीय आईटीआई बैजनाथ में 6 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला मानेसर स्थित सभी गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली एक कंपनी द्वारा आयोजित किया गया है।

प्रधानाचार्य सविता कुमारी ने यह जानकारी दी है। वर्ष 2023 के पासआउट और 2024 के अपीयरिंग परीक्षार्थी इस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वायरमैन ट्रेड के लड़के और किसी भी ट्रेड की महिला प्रशिक्षु का चयन किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि इंटरव्यू के लिए प्रशिक्षणार्थी की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच में होनी चाहिए, साथ ही 12वीं पास और आईटीआई में प्रशिक्षण लिया होना जरूरी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]