Loading...

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरनोटा में शुरू होंगे चार नए ट्रेड- कुलदीप पठानिया

PRIYANKA THAKUR • 25 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / चंबा

हिमाचल प्रदेश आवश्यक सेवाएं अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों को और पुख्ता बनाया जाएगा। सदन के माध्यम से ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जाएगी जिससे पेयजल और विद्युत आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाएं हर व्यक्ति तक उपलब्ध हों। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कही।

उन्होंने कहा कि पेयजल और विद्युत आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाएं बिना किसी भेदभाव से समाज के सभी वर्गों तक पहुंचे, इसके लिए सदन के माध्यम से आवश्यक सेवाएं अधिनियम के प्रावधानों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। प्रावधानों में यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सेवाओं की उपलब्धता में कोताही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही का प्रावधान रहे।

विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरनोटा में जल्द चार नए ट्रेड शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बच्चों से भी आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद व स्कूल में चलाई जा रही अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लें। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि वे अपने सपनों के आधार पर अपने क्षमतावर्धन पर फोकस रखकर अपना लक्ष्य निर्धारित करें।