राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार ने अम्बेहडा स्कूल को लिया गोद, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए होंगे संयुक्त प्रयास
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बेहडा को लिया गोद, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए होंगे संयुक्त प्रयास
हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बेहडा को गोद लेने की प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा और अम्बेहडा विद्यालय के प्रधानाचार्य अमन देव के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

शैक्षणिक सहयोग के लिए समझौता
समझौते के तहत दोनों संस्थान आपस में शैक्षणिक अनुभवों, आधारभूत संरचना और विशेष ज्ञान का आदान-प्रदान करेंगे। आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 से दोनों शिक्षण संस्थान मिलकर विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन करेंगे, ताकि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा दिया जा सके।
संयुक्त प्रयास से होगा छात्रों का विकास
इस अवसर पर महाविद्यालय चौकीमन्यार के प्रधानाचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा ने कहा कि यह पहल छात्रों को नई तकनीकों, संसाधनों और अनुभवों से जोड़ने के लिए है। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थानों के शिक्षक और छात्र मिलकर विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेंगे।
समझौते का उद्देश्य
समझौते का उद्देश्य छात्रों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार, विभिन्न शिक्षण तकनीकों का साझा उपयोग और दोनों संस्थानों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना है।