लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में 13 सितम्बर को होगी पीटीए कार्यकारिणी का गठन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 9 सितंबर 2025 at 3:48 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नव सत्र 2025-26 के लिए नई टीम चुनी जाएगी

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में 13 सितम्बर 2025 को अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। यह मीटिंग पहले 2 सितम्बर को प्रस्तावित थी, लेकिन भारी बारिश और कॉलेज अवकाश के कारण स्थगित कर दी गई थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नई कार्यकारिणी के लिए आम सभा
पीटीए सचिव डॉ. रामकुमार नेगी ने बताया कि 13 सितम्बर को दोपहर 12 बजे महाविद्यालय परिसर में आम बैठक होगी। इस दौरान वर्तमान पीटीए कार्यकारिणी को भंग कर अकादमिक सत्र 2025-26 के लिए नई टीम चुनी जाएगी।

अभिभावकों की सहभागिता पर जोर
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा ने सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों और संरक्षकों से बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक और नवाचार गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है।

छात्रों से भी की अपील
सचिव डॉ. रामकुमार नेगी ने छात्रों से आग्रह किया है कि वे अपने अभिभावकों को इस सभा में उपस्थित होने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि कॉलेज के विकास में सामूहिक सहयोग मिल सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]