फायर ड्रिल से छात्रों ने सीखा संकट की घड़ी में सुरक्षित रहने का तरीका
राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में आपदा प्रबंधन क्लब द्वारा फायर ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को आगजनी जैसी आपदा में सुरक्षित रहने और तुरंत प्रतिक्रिया देने की जानकारी दी गई । कार्यक्रम में छात्रों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया और शिक्षकों ने जीवन रक्षक उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सुरक्षा जागरूकता का संदेश
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा ने कहा कि फायर ड्रिल केवल अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह छात्रों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और सही निर्णय लेने के लिए तैयार करता है।

क्लबों और शिक्षकों की सहभागिता
ड्रिल में इको क्लब, ऊर्जा क्लब, एनएसएस इकाई, रेड रिबन क्लब और रेड क्रॉस क्लब के सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए। महाविद्यालय के प्राध्यापक व कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रो. कविता कौशल, डॉ. रामकुमार नेगी, डॉ. राम सिंह, प्रो. नवीन शर्मा, अधीक्षक राकेश कुमार, वरिष्ठ लिपिक दिनेश, अमन और अन्य कर्मचारी शामिल थे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





