लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया हर्षो उल्लास से

PARUL | 24 सितंबर 2024 at 4:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप-तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकी मन्यार में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्थापना दिवस मंगलवार को अत्यंत हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० बलविंदर सिंह राणा उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (एनएसएस) इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० राम सिंह ने मुख्य अतिथि तथा इस मौके पर उपस्थित महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो० कविता कौशल, डॉ० रामकुमार नेगी, प्रो० नवीन शर्मा,अधीक्षक राकेश कुमार,दिनेश कुमार,अमन कुमार, नीलम कुमारी इत्यादि विद्यालय कर्मचारीयों का स्वागत किया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित व स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति को पुष्प माला पहनाकर किया गया। इसके उपरांत एनएसएस के स्वयंसेवियों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का थीम सॉन्ग” कदम कदम पर बढ़ते जाओ” प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ० राम सिंह के द्वारा वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर स्वयंसेवियों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें देशभक्ति प्रेरक गीत एवं नृत्य कार्यक्रम का हिस्सा रहा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो० डॉ० रामकुमार नेगी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बच्चों के साथ अपने विचार सांझा किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

डॉ. नेगी ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना का लक्ष्य युवाओं में राष्ट्रीय आपदा के समय निस्वार्थ भावना से सेवा करने का जज्बा पैदा करना है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० बलविंदर सिंह राणा ने एनएसएस इकाई द्वारा अर्जित उपलब्धियां तथा इकाई द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की,तथा एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय का समूह शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]