HNN/राजगढ़
सिरमौर जिला के राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में सड़क सुरक्षा क्लब ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित 100 से अधिक विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर एक प्रेजेंटेशन दी गई। इस कार्यक्रम में क्लब के समन्वयक डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि भारत में प्रतिवर्ष चार लाख से अधिक सड़क दुर्घटनाओं में डेढ़ लाख से अधिक मौतें होती हैं और चार लाख घायल होते हैं।
सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का उद्देश्य इन मौतों में कमी लाने का है। आंकड़ों के अनुसार यह बताया गया कि दो पहिया वाहन प्रयोग करने वाले लोग ज्यादा दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संबंधित सड़क निर्देश चिन्हों की जानकारी भी दी गई जिसमें प्रमुख रूप से आवश्यक निर्देश, सावधानी निर्देश एवं सूचनार्थ निर्देशों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्राध्यापकों ने अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र वर्मा ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





