राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में आपदाओं पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
HNN/ राजगढ़
जिला सिरमौर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम द्वारा वार्षिक फैमेलराइजेशन कार्यक्रम (5 फरवरी से 17 फरवरी 2024) के अंतर्गत आज दसवे दिन राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय, राजगढ़ में आपदाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल टीम के प्रभारी, निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में महाविद्यालय, स्थानीय लोगों, दुकानदारों एवं आम जनता सहित महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के समस्त छात्र-छात्राओं तथा शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ को आपदाओं के प्रकार एवं उनके प्रभाव के बारे में बताया गया।
इसके अलावा एनडीआरएफ के कार्य एवं जिम्मेदारियां भूकंप से पूर्व, दौरान एवं बाद में किए जाने वाली क्रियाओं जैसे कि रुको झुको एवं ढको, प्राथमिक बचाव एवं उपचार, क्षमता निर्माण, तीव्र रक्त को नियंत्रित करने वाली तकनीको तथा सीपीआर एवं अग्नि सुरक्षा एवं आधुनिक स्ट्रेचर बनाने की प्रक्रिया को विस्तृत रूप से आमजन को बताया गया।
उपमंडलाधिकारी (नागरिक), राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम में 356 के लगभग लाभार्थियों ने भाग लिया जिसमें कि महाविद्यालय राजगढ़ के शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक स्टाफ, विद्यार्थीयों, स्वयंसेवकों, स्थानीय जनता तथा अन्य स्टाफ शामिल था।