Loading...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिरला में निकाली गई पर्यावरण जागरूकता रैली

Ankita • 5 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिरला में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी अध्यापकों और छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमे “पेड़ लगाओ ,धरती माँ को स्वच्छ बनाओ ” आदि जैसे नारो की गूँज सुनाई दी। इस अवसर पर भाषण प्रत्योगिता, नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग जैसी अलग-अलग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

इसके साथ ही मुख्यातिथि ने छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमे पर्यावरण को साफ और स्वच्छ रखने के लिए सभी जरुरी प्रयास करने चाहिए। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को साफ रखने में पेड़ो और साफ जल की भी अहम भूमिका है।

उन्होंने पॉलीथिन के उपयोग के दुष्परिणामों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक अमित शर्मा, भूपेंद्र सिंह, सुमन शर्मा अमन बातिश, किशोर शर्मा, मोनिका कौशल, मीरा शर्मा, अनिल ठाकुर, संजय कुमार, कुलदीप शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।