Loading...

राजगढ़ के अमित शर्मा ने पास की सीए परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Shailesh Saini • 2 Mar 2026 • 1 Min Read

कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से हासिल की प्रतिष्ठित सफलता, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

हिमाचल नाऊ न्यूज राजगढ़

राजगढ़ निवासी अमित शर्मा (पुत्र राज कुमार) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सीए जैसी प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण परीक्षा को पास करना उनकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम माना जा रहा है।परिजनों ने बताया कि अमित ने सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर अध्ययन और अनुशासन के साथ तैयारी की।

कई वर्षों की कठिन साधना के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी सफलता पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

इससे ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्र भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।अमित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और मित्रों के मार्गदर्शन तथा सहयोग को दिया है।

परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि अमित शर्मा आगे भी नई ऊंचाइयों को छूते हुए जिला सिरमौर और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।