राजगढ़ के इन क्षेत्रों में आगामी कुछ दिनों तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति…..
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/राजगढ़
जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में आगामी कुछ दिनों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल राजगढ़ आदर्श वर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि 132/33 केवी सबस्टेशन गौडा में 20 एमवीए पॉवर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण, जरुरी मरम्मत व आवश्यक रख रखाव के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी कुछ दिनों तक सुबह 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक जरूरत के अनुसार राजगढ़, खेरी, मछेर, बडू साहिब, हाब्बन, दीदग, मरयोग, शरगांव, धमांदर, चंदोल, चाड़ना, नौहराधार, बोगधार, पनोग, हरिपुरधार, रोनहाट, कुपवी आदि स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।