Loading...

राजगढ़ के तहत पड़ने वाले इन क्षेत्रों में 31 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति रहेंगी बाधित……

Ankita • 28 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ राजगढ़

जिला सिरमौर के विद्युत मंडल राजगढ़ के तहत पड़ने वाले क्षेत्रों में 31 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेंगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता विद्युत मंडल राजगढ़ आदर्श वर्मा के द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि 33 केवी उपकेन्द्र राजगढ़, खेरी, चाड़ना और पनोग में 33केवी और 11 केवी लाइनों की मरम्मत व जरुरी रख-रखाव के चलते राजगढ़, खेरी, भल्टा माछेर, बडूसाहिब, हाब्बन, दीदग, मरयोग, चाड़ना, नोहराधार, बोगधार, पनोग, हरिपुरधार, रोनहाट, कुपवी आदि स्थानों पर 31 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से सांय 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेंगी।

उन्होंने बताया कि यह मरम्मत कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।