HNN / राजगढ़
जिला सिरमौर में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज फिर उपमंडल राजगढ़ में एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है।
घायलों की पहचान 34 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र रणजीत सिंह व 23 वर्षीय आशीष पुत्र सुनील कुमार निवासी शिरगुली तहसील राजगढ़ के रूप में हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के अनुसार बासाधार-भड़ोली मार्ग पर जुगड़ मोड़ के पास एक मारुति कार (HP16A-2797) अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल ठियोग ले जाया गया।
यहां से दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईजीएमसी रेफर किया गया। उधर, महेन्द्र सिंह की शिकायत पर गाड़ी चालक आशीष के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





