Loading...

राजगढ़ / पौत्रवधु ने निभाई विरासत, विद्यालय को दान की 15 बिस्वा भूमि

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / रराजगढ़

पझौता क्षेत्र के पीएम श्री पंडित दुर्गादत्त राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारग में शिक्षा के प्रति समर्पण का अनूठा उदाहरण सामने आया है। स्वर्गीय पंडित दुर्गादत्त की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनकी पौत्रवधु बिमला शर्मा ने विद्यालय के हित में 15 बिस्वा भूमि दान कर नई मिसाल कायम की है।

राजगढ़

यह योगदान न केवल विद्यालय के विकास को नई दिशा देगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत भी बनेगा। भूमि दान के इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिसके उपरांत अतिथि भोज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित विद्यालय परिवार ने भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रोहित वर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीरज पंवर, केंद्र मुख्य शिक्षिका प्रवीण शर्मा, शिक्षक सुधीर पंवर सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से बिमला शर्मा को सम्मानित कर उनके इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा। कार्यक्रम की विशेष बात यह भी रही कि बिमला शर्मा के पोते वैभव पंडित ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाई।

क्षेत्र के बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज के दौर में जहां लोग जमीन को लेकर विवादों में उलझे रहते हैं, वहीं इस तरह का दान समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि यह योगदान लंबे समय तक याद रखा जाएगा और शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।