Loading...

राजगढ़ बाजार में घरों और दुकानों में घुसा पानी, लाखों रुपए का सामान बर्बाद

Ankita • 15 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ राजगढ़

जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ बाजार में रात करीब 11:00 बजे मूसलाधार बारिश हुई। जिससे की पानी लोगों के घरों व दुकानों में घुस गया। वहीं एक दम से इतना पानी आता देख सभी लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद रात 11:30 बजे राजस्व कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया।

मौका पर पाया गया कि घटना का मुख्य कारण पीडब्ल्यूडी की सड़क के साथ ड्रेन और कल्वर्ट का बंद होना पाया गया। पटवारी को नुकसान का आकलन कर सूची बनाने का निर्देश दे दिया गया है। ज्यादा पानी आने से दुकानदारों का लाखों रुपए का सामान बर्बाद हो गया है।

पानी लोगों के घरों व दुकानों में इतनी तेजी से घुसा कि लोग दहशत के मारे बाहर गलियों और सड़कों पर आ गए। वहीं, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से लोगों ने गुजारिश की गई कि मौके का शीघ्र अतिशीघ्र मुआयना कर बंद पड़ी ड्रेन और कल्वर्ट आदि खोलना सुनिश्चित करें ताकि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो। इसके अलावा नगर पंचायत राजगढ़ के अधिकारी भी अपने कार्यक्षेत्र में आने वाली ड्रेनों को खोलना सुनिश्चित करें।