Loading...

राजगढ़ बिजली बोर्ड के स्टोर से 1.29 लाख रुपए का सामान चोरी

PARUL • 28 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/राजगढ़

जिला सिरमौर के राजगढ़ उप मंडल बिजली बोर्ड कार्यालय के स्टोर से चोरों ने लाखों रुपए का लोहे का सामान चुरा लिया है। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को चोरी की भनक 2 दिन के बाद लगी। इसके बाद बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने सोमवार दोपहर बाद बिजली बोर्ड के स्टोर से लाखों रुपए का लोहे का सामान चोरी होने की शिकायत पुलिस थाना राजगढ़ में दर्ज करवाई।

राजगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को सूचना मिली कि कुछ चोरों के द्वारा स्टोर से भारी मात्रा में लोहे का सामान चोरी कर लिया गया है। बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने जब सीसीटीवी फुटेज जांच तो जानकारी मिली कि 24 फरवरी की मध्य रात्रि को स्टोर से सामान चोरी हुआ है।

चोरी हुए सामान की कुल कीमत एक लाख 29 हजार 971 रुपए है। इसकी अतिरिक्त चोरों ने 100 केवी ट्रांसफार्मर चोरी करने का भी प्रयास किया। मगर ट्रांसफार्मर भारी होने के चलते ट्रांसफार्मर को नहीं ले जा सके।

चोरी हुए सामान में एचवी एलवी ब्रास रोड, डीटीआर, आइसोलेटर, सुरक्षा जूते, अर्थिंग डिस्चार्ज रोड, तांबे की तार, सीएफएल बल्ब, एसीएसआर कंडक्टर, सर्च लाइट, टूल बॉक्स, बीएसएनल ब्रॉडबैंड, अल्युमिनियम और कॉपर सहित अन्य सामान चोरी किया है।

राजगढ़ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर जिला सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने राजगढ़ बिजली बोर्ड के स्टोर से लोहे का सामान चोरी होने की पुष्टि की है।