राजगढ़ में अवैध लकड़ी तस्करी का खुलासा, चीड की गिल्लियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा……….
राजगढ़ में अवैध लकड़ी तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, चालक गिरफ्तार……….
सिरमौर/राजगढ़
पुलिस थाना राजगढ़ की टीम ने गश्त के दौरान गैंगघाट के समीप एक ट्रक को जांच के लिए रोका। ट्रक के भीतर बड़ी मात्रा में चीड़ की गिल्लियां लदी हुई पाई गईं। चालक शीतल चौहान वैध पास या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।
वन अधिनियम और बीएनएस के तहत मामला
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध लकड़ी तस्करी में और कौन लोग शामिल हैं।