Loading...

राजगढ़ में इस दिन होगा ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का कार्य

PRIYANKA THAKUR • 15 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ राजगढ़

पंजीयन एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी राजगढ़ यादविन्द्र पाॅल ने जानकारी देते हुए बताया कि हेलीपैड राजगढ़ में ड्राइविंग टेस्ट व वाहन पासिंग का कार्य 19 दिसंबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपमंडल राजगढ़ के इच्छुक अभ्यर्थी जो अपना लाइसेंस , री-टेस्ट एवं पासिंग इत्यादि करवाना चाहते हैं, वह इससे संबंधित फीस 18 दिसंबर से पहले ऑनलाइन या उनके कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को कोई भी फीस जमा नहीं की जाएगी और फीस व अन्य संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण किए बिना किसी भी अभ्यर्थी को पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ड्राइविंग टेस्ट व वाहन पासिंग के लिए 19 दिसंबर को प्रातः 10 बजे हेलीपैड राजगढ़ में उपस्थित हो जाएं।