राजगढ़ में ऑनलाइन ठगी का मामला : महिला के खाते से 57,500 रुपये उड़ाए गए
HNN/राजगढ़
जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के हाब्बन क्षेत्र की एक महिला के साथ आनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। शातिर पीड़ित महिला के बैंक खाते से 57,500 रुपये उड़ा ले गए।महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाना राजगढ़ को सौंपी है।
शिकायत के अनुसार हाब्बन निवासी सुमन कुमारी पत्नी प्रताप सिंह ने बताया कि उसके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है।वह एक बैंक की ऐप डाउनलोड कर रही थी और उसने ओटीपी डाल दिया।
इसके बाद जब वह 23 सितंबर को बैंक में खाते की जानकारी लेने गई तो पता चला कि उसके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है और उसके खाते से किसी ने 57,500 रुपए की राशि निकाल ली है।उधर, एसएचओ राजगढ़ राजविंद्र सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित बैंक से खाते की डिटेल मांगी गई है।शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।