राजगढ़ में खुली हयुमन वेलफेयर क्रेडिट एवं थ्रिपट काॅ-आपरेटिव सोसायटी की 16वीं शाखा

RAJGAD.jpg

सोसायटी के विशेषज्ञ क्लब सदस्य संजीव वर्मा ने किया शुभारंभ

HNN/राजगढ़

हयुमन वेलफेयर क्रेडिट एवं थ्रिपट काॅ-आपरेटिव सोसायटी की नई शाखा ने वीरवार से राजगढ़ में कार्य करना आरंभ कर दिया है। जिसका शुभारंभ को सोसायटी के विशेषज्ञ क्लब सदस्य संजीव वर्मा ने किया। इस मौके पर सुमन वर्मा ने वरिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की। संजीव वर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में इस सहकारी सभा की 16वीं शाखा खुली है। जबकि देश के नौ राज्यों त्रिपुरा, हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल, बिहार, आसाम, उडिसा और दिल्ली में करीब 7500 से अधिक सहकारी सभाओं के माध्यम से लोगों को बेहतरीन बैंक सेवाएं प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के हर जिला में इस सहकारी सभा की शाखाएं खोलने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होने बताया कि वर्ष 1982 में हयुमन वेलफेयर क्रेडिट एवं थ्रिपट काॅ-आपरेटिव सोसायटी ने अपनी यात्रा एक छोटी सी सभा से आरंभ की गई थी जोकि अब वट वृक्ष का रूप धारण कर चुकी है। यह सहाकारी सभा वर्ष 2012 से भारत सरकार के अधीन कार्य कर रही है। संजीव वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीयकृत बैंको की तर्ज पर इस सहकारी सभा में सभी बैंक योजनाएं कार्यान्वित की जाती है तथा उपभोक्ताओं को बैंक की तरह सभी सुविधाएं प्रदान की जाती है।

इस सहकारी सभा में कोई भी व्यक्ति एजेंट के रूप में कार्य कर सकते हैं। हयुमन वेलफेयर क्रेडिट एवं थ्रिपट काॅ-आपरेटिव सोसायटी राजगढ़ के ब्रांच मेनेजर संजीव चैहान ने मुख्य अतिथि सहित सभी लोगों का स्वागत किया और आश्वासन दिया कि इस सहकारी सभा के माध्यम से लोगों को बेहतरीन बैंक सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी और इस बैंक को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगें। इस मौके पर सहकारी सभा के पवन गुप्ता, शिवा कांत गुप्ता, संगीता शर्मा, अनुराधा चैहान सहित अनेक व्यक्ति मौजूद रहे ।