राजगढ़ में चिट्टे सहित गिरफ्तार युवक को कोर्ट से मिली इतने दिन की पुलिस हिरासत….
HNN/राजगढ़
जिला सिरमौर के उप मंडल राजगढ़ में पुलिस ने वीरवार को एक युवक को 6.2 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया था। जिसे अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है।
आरोपी की पहचान संदीप, निवासी गाँव हडेच, राजगड़, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। गौरतलब है कि पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर राजगढ़ में सोलन रोड पर वाशिंग सेंटर के साथ सड़क के किनारे एक गाड़ी खड़ी देखी। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी में बैठे युवक की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार किया और आज न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।