Loading...

राजगढ़ में नवनियुक्त एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने संभाला कार्यभार

Ankita • 27 Apr 2023 • 1 Min Read

राजगढ़ में पहले इस पद पर दे चुके है अपनी सेवाएं…….

HNN/ राजगढ़

जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में नए एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के उपरांत राजकुमार ठाकुर ने कहा कि वह पहले भी राजगढ़ में बतौर तहसीलदार सेवा कर चुके है और यहाँ के पुरे क्षेत्र और समस्याओं से परिचित है।

राजगढ़ दूरदराज तक फैला हुआ उपमंडल है। उनकी प्राथमिकता रहेगी कि उनके और पुरे उपमंडल के अन्य कार्यालयों में आने वाले दूरदराज क्षेत्र के लोगो के कार्य उसी दिन में हो जाए। उन्होंने कहा कि राजगढ़ उपमंडल एक हरभरा और सुन्दर क्षेत्र है। यहाँ पर्यटन की अपार संभावनाए है। इसलिए पर्यटन की दृष्टी से सम्भावित स्थानों का चयन कर विकास किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त सरकार की विभिन्न नीतियों और योजनाओं का कार्यान्वन करने का भरसक प्रयास किया जाएगा। ताकी सभी नीतियों और योजनाओ का लाभ आमजन तक पहुंच सके। उनका यह प्रयास भी रहेगा कि आपदा के समय में वह स्वयम व् अधीनस्थ अधिकारी पीडितो को तत्काल सहायता दे सके और राजगढ़ में स्वच्छ व उतरदायी प्रशासन की स्थापना हो सके।

उन्होंने कहा कि राजगढ़ के सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर विकास कार्यो को गती देने का प्रयास किया जायेगा। ताकी राजगढ़ क्षेत्र का सर्वागीण विकास हो सके। राजकुमार ठाकुर इससे पहले नयनादेवी में एसडीएम के पद पर तैनात थे। राजगढ़ से यादविंदर पाल के अर्की तबादले के बाद उनका राजगढ़ स्थानान्तरण हुआ है।