राजगढ़ में पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
HNN/राजगढ़
जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के तहत एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 46 वर्षीय जोगेंद्र सिंह पुत्र ओमी राम निवासी गांव ठंडीधार के रूप में हुई है। वह वैटनरी विभाग में फार्मासिस्ट के पद पर पबियाना राजगढ़ में कार्यरत था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मृतक ने होटल पैराडाइज कोटली में ही अपना रिहायशी घर बना रखा था। इस दौरान उसने अपने रिहायशी मकान में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना के बाद उसे सिविल हॉस्पिटल राजगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मामले की पुष्टि डीएसपी राजगढ़ विद्याचंद नेगी ने की नेक है।