Loading...

राजगढ़ में बाइक सवार युवक चरस सहित गिरफ्तार

PARUL • 26 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/राजगढ़

जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में पुलिस ने 30 ग्राम चरस सहित एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान कपिल छाजटा पुत्र दलीप सिंह गांव माटली डाकघर जरवा जनेली तहसील वा थाना शिलाई जिला सिरमौर के रूप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने शाम करीब 6:50 बजे गश्त के दौरान अशोका गेस्ट हाउस थाना राजगढ़ के पास एक बाइक (HP63A-9271) को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान बाइक की सीट के नीचे प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ।

जब उसकी जांच की गई तो उसमें से 30 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। एसपी रमन कुमार मीणा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।